logo

उलगुलान रैली के लिए झामुमो कार्यकर्ताओं का रांची आना शुरू, दिशोम गुरु के आवास पर लगा जमावड़ा

jmm_workers.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज धर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में उलगुलान रैली का आयोजन किया है। रैली के विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इस महारैली में भाग लेने के लिए इंडिया ब्लॉक के सभी बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है। उलगुलान महारैली में भाग लेने के लिए इंडिया ब्लॉक पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता रांची पहुंचने लगे हैं।कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड सरकार के मंत्रियों और विधायकों का शिबू सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास पहुंचना शुरू हो गया है। सभी ने शिबू सोरेन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर जलपान किया।


यह तानाशाही सरकार से देश को मुक्ति दिलाने की रैली 
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि आज की महारैली कोई आम या चुनावी महारैली नहीं है, बल्कि यह तानाशाही सरकार से देश को मुक्ति दिलाने की रैली है। यह बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान को बचाने के लिए एक मेगा रैली है। यह झारखंड की जनता की आकांक्षाओं को आवाज देने वाली महारैली है।


आज विपक्षी नेताओं की साझा आवाज बुलंद की जायेगी
मनोज पांडे ने कहा कि प्रभात तारा मैदान से देशभर के विपक्षी नेताओं की साझा आवाज बुलंद की जायेगी। इस मेगा रैली में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी मौजूद रहेंगे और जनता को बताएंगे कि केंद्र की बीजेपी सरकार किस तरह तानाशाही पर उतर आई है। संविधान बचाना, बीजेपी की समाज को बांटने की नीति, वन अधिकार कानून में बदलाव, किसानों को एमएसपी, महंगाई, बेरोजगारी आदि तमाम ऐसे मुद्दे हैं जिनके खिलाफ उलगुलान होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - Jharkhand newsUlgulan RallyKalpana sorenChampai sorenRahul gandhi